दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली रूप से सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता बहुत खराब से खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली(सफर) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 281 रहा। इससे एक दिन पहले यह 314 दर्ज किया गया था। इसके अलावा फरीदाबाद का एक्यूआई 221, गाजियाबाद का 264, ग्रेटर नोएडा का 192, गुरुग्राम का 268 व नोएडा का एक्यूआई 218 रिकॉर्ड किया गया था। अगले दो से तीन दिनों तक रात में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब व दिन में खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसका प्रमुख कारण रात में पारा लुढ़कने और दिन में धूप खिलने को माना जा रहा है।