फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अभी भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में, रविवार से सुधार होने की संभावना

Fri, 19 Nov 2021 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 के साथ गुरुवार को आंकड़े मामूली बेहतर थे। फरीदाबाद (352), गाजियाबाद (356), ग्रेटर नोएडा (345), गुरुग्राम (323) और नोएडा (356) में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 को गंभीर श्रेणी में गिना जाता है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अपेक्षाकृत तेज हवाओं और "खराब श्रेणी" तक पहुंचने के कारण रविवार से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बुधवार को 10 दिशा-निर्देश जारी किए। जिसमें शहर में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें