फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: स्वास्थ्य अनुसंधान शिखर सम्मेलन में एम्स अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को हाल ही में आयोजित द्वितीय डीएचआर-आईसीएमआर स्वास्थ्य अनुसंधान उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन 2025 में समग्र प्रदर्शन और संस्थागत उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय रैंकिंग से सम्मानित किया गया। यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा आयोजित किया गया था। इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर देश भर के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और संस्थागत नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन




एम्स को स्वर्ण रैंकिंग दी गई है, जो संस्थान के अनुसंधान, नवाचार, जन-स्वास्थ्य प्रभाव और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देती है। इसके अलावा, एम्स के उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान, युवा वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करने और चिकित्सा विज्ञान में नवाचारों को जन-स्वास्थ्य में बदलने में संस्थान के योगदान को भी सराहा गया है। एम्स के निदेशक, प्रो. एम. श्रीनिवास ने कहा, राष्ट्रीय सम्मान एम्स के नेतृत्व में रोगी देखभाल, शिक्षा और अनुसंधान को जोड़ने में किए गए असाधारण कार्य को भी प्रमाणित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें