आरडीए ने रामदेव के नाम पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है, कोरोना योद्धाओं पर आपका बयान बेहद शर्मनाक है, जिसके लिए आपको सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। डॉक्टरों ने केंद्र सरकार से भी रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मंगलवार को बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने कहा कि रामदेव ने उनका अपमान किया है। कोरोना योद्धाओं पर उन्होंने जो बयान दिया है, वह बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
अस्पताल की आरडीए ने कहा कि रामदेव देश की चिकित्सा प्रणाली और डॉक्टरों के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। पहले उन्होंने एलौपेथी पर विवादित बात कही और अब डॉक्टरों की शहादत का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने बयान दिया है कि कोरोना शहीद डॉक्टर खुद को नहीं बचा सके वो दूसरों को क्या बचाएंगे। यह बेहद शर्मनाक है।
आरडीए ने रामदेव के नाम पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है, कोरोना योद्धाओं पर आपका बयान बेहद शर्मनाक है, जिसके लिए आपको सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। डॉक्टरों ने केंद्र सरकार से भी रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने रामदेव से बिना एंजियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी के दिल के दौरे के इलाज को लेकर पूछे गए सवाल का परीक्षण करने की चुनौती दी है। डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों पद्धतियों से ऐसे मरीजों का इलाज किया जाए। किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा परीक्षण कराया जाए ताकि हकीकत सामने आ सके।