फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ने दी राहत, पीपीई किट पहनने की अनिवार्यता खत्म, फेस मास्क और फेस शील्ड जरूरी

Tue, 02 Feb 2021 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ppe kit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के लगातार घटते मामलों को देखते हुए एम्स प्रशासन ने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को राहत देते हुए पीपीई किट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। साथ ही शिफ्ट टाइमिंग को भी पहले की तरह सामान्य कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, कोविड आइसीयू वार्ड व इसके आस पास के क्षेत्र में पीपीई किट पहननी होगी। इस संबंध में एम्स के चिकित्सा निदेशक डॉ डीके शर्मा ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है।

एम्स में करीब 10 महीने बाद डॉक्टरों व अन्य स्टॉफ को पीपीई किट की अनिवार्यता से मुक्त किया जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार, कर्मचारियों को फेस मास्क, फेस शिल्ड और दस्ताने को अनिवार्य रूप से पहनना होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा सभी कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, यह काफी अच्छा कदम है। पीपीई किट के कारण डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस वजह से गर्मियों में अधिक दिक्कत होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें