फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिनभर की अठखेलियों के बाद शाम को हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली
विज्ञापन


आज बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में सोमवार को भी सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच अठखेलियों का खेल जारी रहा। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन इसने और उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 85 से 66 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 से लेकर 10 अगस्त के दौरान छिटपुट बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ रुक-रुक फुहारें या हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते फुहारें पड़ती रहने के चलते अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा वक्त में कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। एक मानसूनी ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, लखनऊ, छपरा, बांकुरा से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बिहार, उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश पर स्थित है। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें