फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा ईद का चांद: रुयत-ए-हिलाल कमेटी की घोषणा, अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

Thu, 19 Mar 2026 08:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इमारत-ए-शरिया-ए-हिंद की रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक में चांद न दिखने की पुष्टि हुई। इसके बाद घोषणा की गई कि ईद-उल-फितर 21 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी।
 
विज्ञापन
21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी ईद - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमारत-ए-शरिया-ए-हिंद की ओर से गुरुवार को जारी घोषणा के अनुसार ईद का चांद दिखाई नहीं दिया है। इस संबंध में रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें चांद न दिखने की पुष्टि की गई।

विज्ञापन


कमेटी ने बताया कि चांद नजर न आने के कारण ईद-उल-फितर अब शनिवार, 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इसके साथ ही देशभर के मुसलमानों से अपील की गई है कि वे तय तारीख के अनुसार त्योहार मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें