फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कोर्ट से राहत के बाद केजरीवाल-सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह समेत कई नेता रहे साथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत अन्य नेताओं के साथ कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। सभी ने विधि-विधान से पूजा कर सुख, शांति और साहस की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल ने कहा कि जनता, बजरंग बली और बाबा साहब के बनाए संविधान के आशीर्वाद से उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने सभी के कल्याण की कामना की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन पर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा हो, उन्हें डराया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें