फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाला अफगानी नागरिक को सीआईएसएफ ने दबोचा 

Thu, 24 Jun 2021 10:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीआईएसएफ अधिकारियों ने नागरिक को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी नागरिक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले एक अफगानी नागरिक को पकड़ा है। नागरिक के पास से सऊदी रियाल और यूएस डॉलर मिला है। जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों ने नागरिक को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी नागरिक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर तैनात सीआईएसएफ की सर्तकता व खुफिया टीम ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया। शक होने पर नागरिक को हिरासत में लेकर बैग की जांच की गई। 

जांच के दौरान उसके बैग से 33 हजार सऊदी रियाल और 48 सौ यूएस डॉलर मिला। बैग से मिले विदेशी मुद्रा को लेकर यात्री कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। यात्री की पहचान हिलाल अहमद क्योमी के रूप में हुई। वह अफगानी नागरिक है और काबूल जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्री को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें