विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,382 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,581 और रैपिड एंटीजन से 22,801 टेस्ट हुए। इस दिन 0.14 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है।
राजधानी में गुरुवार को कोरोना के 109 मामले आए और आठ की मौत हो गई। 131 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर 0.14 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,475 हो गई है। इनमें से 14,06,760 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,948 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। फिलहाल 1767 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 111 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 523 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 18 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में छह रोगी हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,382 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,581 और रैपिड एंटीजन से 22,801 टेस्ट हुए। इस दिन 0.14 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 10 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2277 रह गई है।