फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान नागरिक की हत्या: दिल्ली में गोली मारकर सिराज का कत्ल, परिवार के साथ रिश्तेदार से मिलने आया था वजीराबाद

Tue, 30 Nov 2021 12:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

 वजीराबाद इलाके में अफगान नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। अफगानी नागरिक का शव वजीराबाद के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार रात एक अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सिराज (29) के रूप में हुई। देर रात को सिराज का शव वजीराबाद के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। 

विज्ञापन


सिराज पिछले काफी समय से भारत में ही रहकर कारोबार रहा था। रविवार को वह परिवार के साथ अपने किसी रिश्तेदार से मिलने वजीराबाद आया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को पारिवारिक कलह की वजह से अंजाम दिया गया। कुछ आरोपियों की पहचान करने की बात की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सिराज परिवार के साथ गली-कासिमजान, बल्लीमारान, पुरानी दिल्ली में रहता था। इसके परिवार में पत्नी फारिया के अलावा तीन बच्चे हैं। पिछले करीब 13 सालों से वह भारत में रहकर कपड़ों का कारोबार कर रहा था। सिराज का भाई शेर मोहम्मद भी बल्लीमारान इलाके में ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि सिराज की पत्नी फारिया का चचेरा भाई मोहम्मद आगा वजीराबाद में रहता है। 
विज्ञापन


रविवार को परिवार उसके घर गया था। सिराह को अपने निकाह नामा का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करवाना था। वजीराबाद में ही वह अपने एक जानकार नईम की दुकान पर निकाहनामा लेकर चला गया।  इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो सिराज का मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसकी तलाश की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

देर रात को नईम की दुकान के पास ही गली नंबर-9 के एक खाली प्लॉट में सिराज खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिराज को गोली मारी गई थी। वारदात के समय सिराज का एक जानकार युवक उसके साथ था जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें