फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : डायनिंग टेबल बेचने का विज्ञापन देना सीएमओ को पड़ा भारी, पल भर में गंवा दिए 99 हजार

Fri, 29 Jul 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़ित ने अपने घर की डाइनिंग टेबल बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर दिया। इसके बाद एक युवक ने टेबल खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए उनको एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से 99 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली में बदमाशों ने एक सरकारी अस्पताल के सीएमओ को ठग लिया। पीड़ित ने अपने घर की डाइनिंग टेबल बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर दिया। इसके बाद एक युवक ने टेबल खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए उनको एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से 99 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने फौरन सूचना पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डॉ. शशांक टंडन परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चेस्ट अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके घर पर एक डाइनिंग टेबल अतिरिक्त थी। उन्होंने सोचा कि इसको ओएलएक्स के जरिये बेच देते हैं। इसके लिए 24 जुलाई को उन्होंने इसका एक विज्ञापन ओएलएक्स पर डाल दिया। 

कुछ ही देर बाद उनके पास राहुल नामक युवक की कॉल आई। कॉलर ने टेबल खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए पीड़ित से उनके खाते ही जानकारी जुटा ली। बाद में उनको एक लिंक भेजकर खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जांच कर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी बनकर  बुजुर्ग महिला के जेवरात ठगे, मामला दर्ज
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी की। आरोपियों ने महिला को लुटने का डर दिखाकर पहने हुए चार कंगन उतरवा लिए। इसके बाद उनको एक कागज में लपेटकर वापस देने का नाटक कर नकली कंगन थमाकर फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला ने कागज खोलकर देखा तो नकली कंगन देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें