फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अदिति, कस्तूरी, समायरा व रियाना ने तैराकी में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों 2025–26 के अंतर्गत आयोजित तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हुए मुकाबलों में देशभर से आए उभरते तैराकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिलाओं की अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कर्नाटक की अदिति एन. मुलाय ने स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। अदिति ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन स्टैमिना और तकनीक का प्रदर्शन किया, जबकि कर्नाटक की ही जन्या बी.एस. ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में असम की कस्तूरी गोगोई ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने राज्य को गौरवान्वित किया। अंडर-17 वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में महाराष्ट्र की समायरा सौरभ मेहरोत्रा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। समायरा ने कड़े मुकाबले में अपनी ही राज्य की खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं की अंडर-19 वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में कर्नाटक की रियाना धृति फर्नांडीस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, विभिन्न रिले स्पर्धाओं में भी सीबीएसई, सीआईएससीई, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता 17 दिसंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें