ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख ट्रेनों में यात्री कोच बढ़ाया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को ज्यादा कंफर्म टिकट मिल सकेगा।
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सीमित संख्या में आरक्षित बर्थ होने की वजह लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। तत्काल टिकट का भी टोटा है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख ट्रेनों में यात्री कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे रेल यात्रियों को ज्यादा कंफर्म टिकट मिल सकेगा। यात्री वहन क्षमता भी बढ़ेगी और रेलवे की आए भी बढ़ेगी। हालांकि यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ कम ही मिलेगा।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कुछ रूट की ट्रेन में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, यशवंतपुर-चंडीगढ-यशवंतपुर एक्सप्रेस शामिल है। ट्रेन संख्या 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में 10 जून से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी तौर पर लगाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 15116/15115 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस में 11 जून से, ट्रेन संख्या 15011/15012 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ में 15 जून से वातानुकूलित 2 टीयर व सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जुड़ जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22685/22686 यशवंतपुर-चंडीगढ-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 29 जून से 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा और ट्रेन संख्या 17323/17324 हुबली-वाराणसी-हुबली एक्सप्रेस में 10 जून से शयनयान श्रेणी वाला कोच जुड़ेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।