फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Death Case: कमल मौत मामले में एक्शन, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित

Fri, 06 Feb 2026 03:05 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही मानते हुए विभाग ने एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
कमल मौत मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल ध्यानी (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया।

इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे। रात 1:30 बजे मैंने गड्ढे में जाकर देखा, लेकिन वह उस समय वहां नहीं था। हमने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों का पर गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने दोबारा अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई आज जीवित होता।

विज्ञापन

प्रवेश वर्मा के खिलाफ लगे नारे
दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल ध्यानी (25 वर्ष) के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  वहीं हादसे का निरीक्षण करने आए मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें