फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के उल्लंघन पर तीन जगह कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तीन जगह कार्रवाई की है। एक कैफे, बार और पान की दुकान पर छापे में लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते मिले। ज्यादातर ने मास्क नहीं पहना था और उन्हें हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने कैफे, बार और एक पान दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार रात क्लब रोड पर स्थित ब्रेथ कैफे एंड बार में लोगों के कोविड नियमों का पालन नहीं करने की सूचना मिली। हवलदार अजय सिपाही विजेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां काफी लोग मौजूद थे। कोई भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था। कैफे मालिक यश सिंघल से पूछताछ की गई, लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने कैफे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
उधर, पंजाबी बाग थाने के हवलदार ऋषिराज और सिपाही भागचंद शुक्रवार रात गश्त करते हुए क्लब रोड पर स्थित सिक्थ इम्पीरिका बार पहुंचे। वहां काफी लोग जमा थे और कोविड नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे। उनके बीच सामाजिक दूरी नहीं थी और मास्क भी नहीं लगाया गया था। बार में लोगों को हुक्का परोसा जा रहा था। हवलदार ने बार मालिक के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, हवलदार संजीव ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान क्लब रोड स्थित किंग्स पान दुकान के पास काफी लोगों को जमा देखा। उन्हें हुक्का परोसा जा रहा था। इन लोगों के बीच न तो सामाजिक दूरी थी और न ही उन्होंने मास्क लगाया था। पान दुकान का मालिक शिवम इस संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें