फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर रिहा बदमाश मोबाइल लूट के प्रयास में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में रविवार रात महिला से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने जनता के सहयोग से पकड़ लिया जबकि उसका साथी दीपक फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी का नाम नीरज (26) है और वह नौ मई को कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश पर जेल से पैरोल पर छूटा था। उसके बाद वह अपने साथी दीपक के साथ लूट समेत वाहन चोरी की आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब दीपक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि मोहन गार्डन थाने के एएसआई अजीत और कांस्टेबल सुशील इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस टीम को चोर-चोर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। शोर-शराबा सुनकर पुलिस ने दो बाइक सवारों का पीछा किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया गया जबकि बाइक चला रहा युवक भागने में कामयाब रहा।
उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से अंतरिम जमानत पर छूटा था। वह अपने नशे की लत रुपये न होने से पूरी नहीं कर पा रहा था। इसके बाद उसने दीपक के साथ मिलकर नांगलोई इलाके से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक समेत एक ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें