नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विरोध के बीच देशभर के 1000 से अधिक शिक्षाविदों ने निर्वाचन आयोग और सांविधानिक संस्थाओं के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), आईआईटी सहित दूसरे शिक्षण संस्थानों के कुलपति, निदेशक और प्रोफेसर शामिल हैं।
विज्ञापन
शिक्षाविदों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता, गरिमा और जनता के भरोसे को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने सांविधानिक प्रक्रिया के तहत होने वाले कार्यों का विरोध दबाव के जरिये किए जाने पर आपत्ति जताई है। अभियान से जुड़े शिक्षाविदों का कहना है कि संविधान और सांविधानिक संस्थाओं के फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होने चाहिए न कि सड़क पर हिंसा और धमकियों के जरिये। उनका कहना है कि भारत को बांग्लादेश, नेपाल या फ्रांस जैसी परिस्थितियों की ओर नहीं बढ़ने देना चाहिए। ब्यूरो