फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने कांग्रेस की रैली को बताया फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा बोले- जनता और विपक्षी कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को नकारा, राहुल गांधी को स्थापित करने की कोशिश नाकाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली पर भाजपा ने निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दावा किया कि कांग्रेस के ‘चलो रामलीला मैदान’ अभियान को जनता और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है और रैली में कम भीड़ ने विपक्ष के अभियान की असलियत उजागर कर दी।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से दोबारा स्थापित करने की कांग्रेस की कोशिश फिर नाकाम रही। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि कांग्रेस सिख समाज और दिल्ली के व्यापारियों से माफी मांगे। वहीं, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने रैली को फ्लॉप करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 15 दिनों से लाखों लोगों के जुटने का दावा कर रही थी, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंची। भाजपा ने पहले ही रैली में 25 हजार लोगों के भी नहीं जुटने का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें