फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में दाखिला: आज से शुरू होगी प्रक्रिया, कुलपति प्रो. महेश वर्मा ऑनलाइन जारी करेंगे ब्रॉशर

Tue, 08 Jun 2021 03:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीयू में विभिन्न कोर्सेज में 35 हजार से अधिक सीटें हैं। इन पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। दाखिले पूर्व की भांति आईपीयू की ओर से आयोजित होने वाले एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) के आधार पर ही होंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार आज से खत्म होने जा रहा है। आईपीयू में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट(यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट(पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया आठ जून से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया जुलाई के अंत तक जारी रहेगी। आईपीयू कुलपति प्रो महेश वर्मा मंगलवार को ऑनलाइन दाखिला ब्रॉशर जारी कर दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को पहले दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। 

विज्ञापन


आईपीयू में विभिन्न कोर्सेज में 35 हजार से अधिक सीटें हैं। इन पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। दाखिले पूर्व की भांति आईपीयू की ओर से आयोजित होने वाले एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) के आधार पर ही होंगे। दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को दिक्कत ना हो इसके लिए पूरी जानकारी आईपीयू की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी चरणबद्ध तरीके से दाखिले की जानकारी ले सकते हैं। 

मालूम हो कि पहले यह दाखिला प्रक्रिया एक जून से शुरू करने की तैयारी की गई थी। लेकिन तकनीकी कारणों से इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। दरअसल प्रशासन नहीं चाहता है कि एक बार प्रक्रिया शुरु होने पर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े। अब चूंकि दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। लिहाजा पूरी तैयारी के साथ इसे शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें