स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। इसके बाद परीक्षाओं की तैयारी के लिए छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी। मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 मार्च से होगी जो कि 12 अप्रैल तक चलेंगी।
दिल्ली विश्विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होंगी। जबकि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं की शुरुआत एक दिसंबर से होगी। डीयू ने मंगलवार को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया।
विज्ञापन
इस कैलेंडर के मुताबिक स्नातक परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेंगी। दो दिन पांच और छह अप्रैल को ब्रेक रहेगा। जिसके बाद 7 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी के लिए ब्रेक और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और ये चार अगस्त तक चलेंगी।
दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा की शुरुआत पांच अगस्त से होगी और 22 अगस्त तक चलेंगी। तीन दिन सेमेस्टर ब्रेक रहने के बाद अगला सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा। वहीं, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। इसके बाद परीक्षाओं की तैयारी के लिए छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी। मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 मार्च से होगी जो कि 12 अप्रैल तक चलेंगी। 16 अप्रैल से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 12 अगस्त से परीक्षाएं शुरू होंगी। स्नातकोत्तर के लिए अगला शैक्षणिक सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा।