फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: कोरोना से गई 36 शिक्षकों की जान, संघ की मांग- परिवार के एक सदस्य को मिले नौकरी

Mon, 17 May 2021 04:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर आलोक रंजन पांडेय ने कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 35-36 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर आलोक रंजन पांडेय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज जरूर की गई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी कम नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से हजारों लोग मौत की नींद सो गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर आलोक रंजन पांडेय ने कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 35-36 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। एक-एक कॉलेज से 3-3 शिक्षकों की मौत हुई है। ऐसा कोई कॉलेज नहीं है जहां किसी शिक्षक या छात्र की मौत न हुई हो। एडहॉक शिक्षकों को लेकर हमें संवेदना है।  

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से हमारे जिन शिक्षकों की मौत हो रही है उसके लिए हमने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की तरफ से कुलपति और मंत्रालय को पत्र भी लिखा है कि कम से कम उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें