फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छोड़ अभिषेक सिंह ने बॉलीवुड की दुनिया में रखा कदम, साझा की इंडस्ट्री की दिलचस्प बातें

Mon, 29 Mar 2021 11:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिनेमा की दुनिया बेहद रंगीन जरूर है लेकिन इसमें अपना नाम बनाना बेहद मुश्किल है। चकाचौंध की इस दुनिया में फेमस सेलिब्रिटी मैनेजर अभिषेक सिंह ने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में मशहूर हस्तियों के मौजूदगी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिषेक ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, काजल अग्रवाल, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे से लेकर कई सितारों के साथ काम किया है।  उन्होंने अपने बॉलीवुड के करियर और अनुभव के आधार पर बड़ी ही दिलचस्प बातें साझा की है। 

विज्ञापन


अभिषेक बताते हैं कि मनोरंजन उद्योग आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाले उद्योगों में से एक है, और इस क्षेत्र में विकास से जुड़े कई नए अध्याय भी देखने को मिल रहे हैं। हम सब ने देखा है कि कैसे ओटीटी के जरिये कई नए प्रतिभाओं को देखने का विकल्प मिला है। 

अभिषेक ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत की है। जमशेदपुर से मुंबई के मनोरंजन की दुनिया का सफर अभिषेक के लिए बेहद उतार-चढ़ाव से भरा था। उनके करियर की शुरूआत सलमान खान की 'किक' से हुई थी।
विज्ञापन


दस साल तक बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद सलमान खान की फ़िल्म 'किक' के बाद उनके करियर में भी नई किक मिली जिसके बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए सेलिब्रिटी मैनेजमेंट की क्षेत्र में कदम रखा। अभिषेक ने 2018 में अपनी कंपनी 'सेलेब बाजार' की शुरुआत की जो सेलिब्रिटी इवेंट्स का काम देखती है। 

अभिषेक ने अजय देवगन, विक्की कौशल, कृति सनोन, श्रद्धा कपूर, तापसी पन्नू और सान्या मल्होत्रा सहित कई नामी हस्तियों के साथ काम किया है। इसके साथ ही वह कई टेलीविजन स्टार्स के साथ और कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें