फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के साथ आज गड्ढे ढूंढने निकलेंगे आप विधायक, तयशुदा समय में सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 05 Oct 2019 03:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक  शनिवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के साथ सड़कों पर गड्ढा ढूंढने निकलेंगे। आप विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली सरकार की सड़कों का मुआयना करेंगे। हर विधायक को 25 किमी लंबी सड़क के दोनों कैरिज वे पर चक्कर लगाना होगा। रूट प्लान देकर दिल्ली सरकार ने अपने 50 विधायकों को इसके लिए तैनात किया है।
विज्ञापन


 सरकार का मानना है कि इस कवायद से पीडब्ल्यूडी की सभी 1260 किमी लंबी सड़कों का फिजिकल वेरिफिकेशन हो जाएगा। इनकी रिपोर्ट के आधार पर सड़कों की मरम्मत का काम होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार को इस योजना का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने पांच अक्तूबर का दिन तय किया था। 

केजरीवाल का मानना है कि बारिश के दौरान सड़कें टूट जाती हैं। वहीं कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो जाते हैं। मौके पर मुआयना करने से सड़कों की जमीनी हकीकत पता लग सकेगा। इसके आधार पर योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से इसकी मरम्मत हो सकेगी। इससे दिल्ली की सड़कों को वैश्विक लुक दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अपने विधायकों को निर्देश दिया है कि वे शनिवार सुबह 11 बजे तय की गई सड़कों पर निकलेंगे। उनके साथ पीडब्ल्यूडी का एक इंजीनियर भी साथ रहेगा। इसके लिए सरकार ने उनको रूट प्लान दे दिया है। वह 25 किमी लंबी सड़क के दोनों कैरिज-वे पर धीमी गति से अपनी गाड़ी चलाएंगे। इससे वे 50 किमी लंबा चक्कर लगाएंगे।

इस दौरान सड़क की टूट-फूट व गड्ढे की तस्वीरें पीडब्ल्यूडी के एप पर डालनी होगी। एप का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि तस्वीर आने के साथ वह संबंधित जगह की लोकेशन भी पता कर लेगा। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार शाम तक दिल्ली की सभी सड़कों की खराबी का आंकड़ा आने के बाद विभाग इसकी मरम्मत का पूरा खाका तैयार करेगा। फिर, समयबद्ध तरीके योजना बनाकर काम होगा। तय समय के मीत सभी सड़कों की मरम्मत कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें