फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी...गुरु तेग बहादुर के बलिदान को नमन, केजरीवाल ने बताया प्रेरणास्रोत

Mon, 26 Jan 2026 05:25 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ में प्रदर्शित पंजाब की झांकी ने गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान को सम्मान दिया। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इसे प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बधाई दी - फोटो : DD India And @ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती पंजाब की झांकी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित यह झांकी गुरु साहिब जी के बलिदान और मानवता के संदेश को पूरे देश के सामने लेकर आई है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने शहीदों के सपनों का भारत बनाने का आह्वान भी किया, जिसमें हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, जिसे उन्होंने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब की झांकी का प्रदर्शन राज्य और सिख समुदाय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। 

उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय के लिए एक अमर कुर्बानी है, जो हमें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग तक गुरु साहिब जी के इतिहास, विचार और विरासत को पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें