फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नाबालिगों से मारपीट में आप ने की सत्यम पंडित की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से घर लौट रहे दो नाबालिग छात्रों के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सत्यम पंडित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार ने मंगलवार को डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा को संसद मार्ग थाने में लिखित शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सत्यम पंडित अपने साथियों के साथ गाड़ी में जंतर-मंतर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के बरेली के दो नाबालिग छात्रों को रोकता है। आरोप है कि उसने 16 और 17 साल के छात्रों को गालियां दीं, मारपीट की। उन्होंने कहा कि वीडियो कई दिन से वायरल है, लेकिन पुलिस शिकायत नहीं मिली का बहाना बना रही थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्होंने औपचारिक शिकायत दे दी है। डीसीपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। उम्मीद है जल्द गिरफ्तारी होगी, वरना हम कोर्ट जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें