फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सारे जहां से अच्छा महोत्सव पर दो दिन नृत्य-संगीत से सजेगी भारतीय कला की विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत की समृद्ध परंपरा को समर्पित ‘सारे जहां से अच्छा’ महोत्सव का 21वां संस्करण 10 व 11 अगस्त को इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। पद्मश्री गुरु रंजना गौहर व उत्सव एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से आयोजित इस उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित कलाकार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

10 अगस्त को गुरु रंजना गौहर की नृत्य-नाटिका ‘चित्रांगदा द वॉरियर प्रिंसेस’ से महोत्सव का शुभारंभ होगा। रवींद्रनाथ ठाकुर की रचना व महाभारत पर आधारित यह प्रस्तुति ओडिसी नृत्य के माध्यम से मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा के साहस, समानता व आत्मपहचान की यात्रा दिखाएगी। पहले दिन पद्मश्री गुरु दर्शना झावेरी, रश्मि वैद्यलिंगम और गुरु रतिकांत महापात्र को ‘उत्सव सम्मान, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
11 अगस्त को ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की विविध प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाया जाएगा। गुरु आनंद शंकर, गुरु रतिकांत महापात्र और गुरु राजेंद्र गंगानी अपने शिष्यों के साथ प्रस्तुति देंगे। आयोजन शाम सात बजे से शुरू होगा। महोत्सव का उद्देश्य शास्त्रीय कलाओं की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें