आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि गोवा विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले भाजपा अपने मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। आप ने इसे गोवा के मुख्यमंत्री की नाकामी और जनता के बढ़ते गुस्से के बीच भाजपा की अपनी साख बचाने की कोशिश करार दिया है।
आप ने सिलसिलेवार ढंग से गोवा सरकार की नाकामियों को भी बताया है। आप ने कहा कि गोवा के लोग इसे समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा की साख नहीं लौटेगी। दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा गोवा में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। भाजपा ये मान रही है कि गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाकामी से जनता में उनके प्रति गुस्सा बढ़ा है।
उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गोवा में भी वही प्रयोग दोहराने जा रही भाजपा
सिसोदिया के मुताबिक, विश्वसनीय सूत्रों से इस बारे में पता चला है कि भाजपा किसी दूसरे नेता मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है। इस बदलाव के लिए सिसोदिया ने 10 बिंदु गिनाए, जिस पर गोवा के मुख्यमंत्री नाकाम रहे हैं। उनका दावा है कि भाजपा ये मान चुकी है कि गोवा की जनता मौजूदा प्रमोद सावंत सरकार से दुखी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद भाजपा गोवा में भी वही प्रयोग दोहराने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से अब कोई फायदा नहीं होगा। उनका दावा है कि गोवा की जनता अपना मूड बना चुकी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
मनीष सिसोदिया ने गिनाए दस प्वांट्स
. कोरोना मैनेजमेंट में फेल प्रमोद सावंत सरकार
. प्रमोद सावंत सरकार में भ्रष्टाचार
. कोविड रिलीफ के नाम पर झूठ
. वेतन वृद्धि निकली जुमला
. आपदा प्रबंधन के मामले में भी फेल
. गोवा के युवाओं को नहीं मिली नौकरी
. माइनिंग माफिया से नहीं मिली निजात
. कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल
. बदहाल शिक्षा व्यवस्था
. बिजली-पानी की आसमान छूती कीमतें