फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का दावा: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले सीएम प्रमोद सावंत को पद से हटा देगी भाजपा

Sat, 23 Oct 2021 06:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा ने एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि गोवा विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले भाजपा अपने मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। आप ने इसे गोवा के मुख्यमंत्री की नाकामी और जनता के बढ़ते गुस्से के बीच भाजपा की अपनी साख बचाने की कोशिश करार दिया है। 

विज्ञापन


आप ने सिलसिलेवार ढंग से गोवा सरकार की नाकामियों को भी बताया है। आप ने कहा कि गोवा के लोग इसे समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा की साख नहीं लौटेगी। दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा गोवा में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। भाजपा ये मान रही है कि गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाकामी से जनता में उनके प्रति गुस्सा बढ़ा है।

उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गोवा में भी वही प्रयोग दोहराने जा रही भाजपा
सिसोदिया के मुताबिक, विश्वसनीय सूत्रों से इस बारे में पता चला है कि भाजपा किसी दूसरे नेता मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है। इस बदलाव के लिए सिसोदिया ने 10 बिंदु गिनाए, जिस पर गोवा के मुख्यमंत्री नाकाम रहे हैं। उनका दावा है कि भाजपा ये मान चुकी है कि गोवा की जनता मौजूदा प्रमोद सावंत सरकार से दुखी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद भाजपा गोवा में भी वही प्रयोग दोहराने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से अब कोई फायदा नहीं होगा। उनका दावा है कि गोवा की जनता अपना मूड बना चुकी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने गिनाए दस प्वांट्स
. कोरोना मैनेजमेंट में फेल प्रमोद सावंत सरकार
. प्रमोद सावंत सरकार में भ्रष्टाचार
. कोविड रिलीफ के नाम पर झूठ
. वेतन वृद्धि निकली जुमला
. आपदा प्रबंधन के मामले में भी फेल
. गोवा के युवाओं को नहीं मिली नौकरी
. माइनिंग माफिया से नहीं मिली निजात
. कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल
. बदहाल शिक्षा व्यवस्था
. बिजली-पानी की आसमान छूती कीमतें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें