फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ग्राहक बुलाने को लेकर युवक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की वारदात, पड़ोसी दुकानदार के लड़कों ने दूसरी दुकान पर काम करने वाले युवक पर किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में रविवार रात ग्राहक बुलाने को लेकर दुकानदार के दो बेेटों ने पड़ोसी की दुकान पर काम करने वाले युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की गर्दन, कमर, छाती, पेट पर कई वार किए। गंभीर हालत में पीड़ित अजय को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोटला मुबारकपुर इलाके में डाकघर के पास हंसराज और रामसेवक गुप्ता की कपड़ों की दुकानें हैं। दोनों ही दुकान पर काम करने वाले लड़के ग्राहकों को अपनी दुकान में बुलाने के लिए आवाज लगाते हैं। रविवार रात हंसराज की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी अजय बाहर खड़ा होकर ग्राहकों को बुला रहा था। इस बीच रामसेवक की दुकान पर बैठे उनके बेटे नमन और जय ने अजय के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि अजय उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को बुलाकर अपनी दुकान पर लेकर जा रहा है। दोनों भाइयों ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर कोटला थाना भी मौजूद है। आरोप है कि शोर शराबा होने पर भी कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें