फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से झगड़ा करने की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में अपने दोस्त से झगड़ा करने वालों से बातचीत करने पहुंचे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान मृतक के दो दोस्त भी घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वारदात में शामिल पांच नाबालिगों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त करण(18) के रूप में हुई है। वह अपनी मां पूनम और छोटे भाई के साथ गली नंबर 10 ब्रह्मपुरी में रहता था। पता कुछ साल पहले परिवार को छोड़कर चले गए हैं। करण एक दुकान में मोटर ठीक करने का काम करता था। उसके दोस्त शिव मंदिर ब्रह्मपुरी निवासी नितिन ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के साथ रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर में वह मामा का टिफिन लेकर उनकी फैक्ट्री जा रहा था। गली नंबर पांच के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उसने अपने दोस्त करण और सन्नी को मौके पर बुला लिया। करण ने झगड़ा करने वालों से गाली गलौज करने का कारण पूछा। इसी दौरान आरोपियों के दो साथी भी वहां आ गए। इसके बाद पांचों आरोपियों ने करण, नितिन और सन्नी की पिटाई शुरू कर दी। नितिन और सन्नी किसी तरहभाग गए लेकिन करण को तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया।
घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने करण को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और देर रात जगजीत नगर के रहने वाले पांचों आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें