'ए वॉक इन द कॉरिडोर्स ऑफ एटर्निटी' का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
लेखिका श्रेया कत्याल की पुस्तक 'ए वॉक इन द कॉरिडोर्स ऑफ एटर्निटी- जर्नी ऑफ डॉक्टर संदीप मारवाह' का विमोचन गुरुवार को बड़े धूमधाम से किया गया। इस किताब का विमोचन करने के लिए देश की जानी मानी हस्तियां कार्यक्रम में पहुंची थीं।
विमोचन कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुजफ्फर अली, टी पी अग्रवाल, प्रेम चोपड़ा, श्याम श्रॉफ, अखिलेश मिश्रा, प्रियदर्शन, राहुल रवैल, विक्रम गोखले और बी एन तिवारी पहुंचे। पुस्तक का विमोचन करते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग को बढ़ावा देने लिए संदीप मारवाह को बधाई देता हूं।
मालूम हो की इस बायोग्राफी की पहली प्रतिलिपि हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को भेंट की गयी थी। इस दौरान संदीप मारवाह ने कहा की मैं यहां मौजूद हर व्यक्ति का उनके सहयोग, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।