फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : बेटी के सामने पिता की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की हुई पहचान

Sat, 13 Jun 2020 10:02 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रोहिणी जिले के अमन विहार थानाक्षेत्र स्थित करण विहार में बदमाशों ने दस साल की बेटी के सामने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय बेटी छत पर खड़ी थी। पिता को चाकू मारता देखकर बेटी ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित भारत भूषण (37) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रुपयों की लेनदेन में हत्या की बात कर रही है।


 जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उनकी तलाश में जगह-जगह छापामारी की जा रही है। उधर घटना के बाद से भारत का पूरा परिवार दहशत में है। दस साल की बेटी ने आरोपियों को पहचानने की बात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भारत परिवार के साथ करण विहार पार्ट-1 में परिवार के साथ रहता था। इसके परिवार में पत्नी सुनीता, दस साल की बेटी और चार साल का बेटा व बुजुर्ग पिता ओम प्रकाश हैं। भारत का फोटो और वीडियोग्राफी का काम था।

वारदात बृहस्पतिवार देर रात की है। भारत अपने घर पर मौजूद था। इस बीच स्कूटी सवार तीन युवकों ने आवाज देकर भारत को घर से बुलाया। भारत की बेटी छत से सब देख रही थी। कुछ देर चली बातचीत के बाद चिल्लाने की आवाज आने लगी और एक युवक ने अचानक उसके पेट में चाकू मार दिया। बेटी ने शोर मचाकर अपने पापा को चाकू मारने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें