फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: छह हजार का लोन नहीं चुकाया, अब 9,480 रुपये और ब्याज भी देना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। छह हजार रुपये का शॉर्ट-टर्म लोन लेकर तय समय पर नहीं चुकाना एक युवक को भारी पड़ गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने कर्जदार राहुल ठाकुर को वित्तीय कंपनी ट्रू लिंक फाइनेंस लिमिटेड को 9,480 रुपये चुकाने का आदेश दिया है। इसके अलावा उसे फैसले की तारीख से भुगतान होने तक नौ फीसदी सालाना साधारण ब्याज भी देना होगा। कंपनी ने लोन की रकम वापस नहीं मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान युवक अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन


कंपनी ने अदालत में दायर मुकदमे में बताया कि राहुल ठाकुर ने 29 जुलाई 2025 को छह हजार रुपये का अल्पकालिक लोन लिया था। लोन की शर्तों के मुताबिक, उसे 28 अगस्त 2025 तक ब्याज सहित कुल 7,800 रुपये लौटाने थे। कंपनी ने 210 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क काटकर उसके बैंक खाते में 5,790 रुपये ट्रांसफर किए थे। तय तारीख बीतने के बाद भी युवक ने लोन की रकम नहीं लौटाई। कंपनी की ओर से उसे दो सितंबर 2025 को कानूनी नोटिस भेजकर भुगतान करने को कहा गया, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें