फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गुरुपर्व पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी का जत्था पाकिस्तान रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमृतसर साहिब में विश्राम करने के बाद वाघा सीमा के रास्ते प्रवेश करेगा, 10 दिन बाद लौटेगा भारत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की ओर से 170 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। यह जत्था गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से रवाना हुआ, यह जत्था पहले श्री अमृतसर साहिब में विश्राम करेगा और फिर वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।
जत्थे को रवाना करते समय कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों, सलाहकार परमजीत सिंह चंढोक और जत्था प्रमुख रमिंदर सिंह स्वीटा मौजूद थे। जत्थे के सदस्य गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, कर्तारपुर साहिब समेत अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करेंगे। यह जत्था 10 दिन के धार्मिक दौरे पर रहेगा और 10 दिन बाद भारत लौटेगा।
विज्ञापन

डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान जत्थों के भेजने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कमेटी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सिख श्रद्धालुओं की भावनाएं साझा कीं और लिखित मांग पत्र सौंपे। मोदी सरकार ने सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए जत्थे को भेजने की अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने बताया, जत्थे में शामिल सभी 170 श्रद्धालुओं को वीजा मिल गया है। उन्होंने भारत सरकार और गृह मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अनुमति से सिख श्रद्धालुओं को अपने गुरुओं के पवित्र स्थलों के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। कालका और काहलों ने पाकिस्तान की आम संगत के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जो हर बार श्रद्धालुओं का प्रेम और सम्मान से स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं दोनों देशों के बीच भाईचारे और आपसी संबंधों को मजबूत करने में मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें