फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सुबह छा रही स्मॉग की चादर, दिन में आ रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छा रही स्मॉग
विज्ञापन

की चादर, दिन में आ रहा पसीना


-मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति धीमी होने और तापमान में गिरावट से प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। लोग पसीने से परेशान हो रहे रहे हैं और रात में उन्हें हल्की सिहरन महसूस हो रही है। बुधवार को इसी बीच राजधानी में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। ऐसे में आईएमडी ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध व हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। दोपहर से धुंध व स्मॉग के साथ आसमान साफ हो सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों की परेशानी कम नहीं होगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति धीमी होने और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए हैं, जिससे सुबह के समय स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 24 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह के समय कई स्थानों पर स्मॉग या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दोपहर से आसमान साफ होने लगेगा लेकिन शाम या रात को धुंध देखी जा सकती है। 22, 23 और 24 अक्तूबर को तीनों ही दिन दिल्ली में हवा की स्पीड धीमी रहेगी। हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। इससे प्रदूषण के कणों के छटने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 25 से लेकर 28 अक्तूबर के दौरान दिल्ली में सुबह और शाम को धुंध छाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं हैं। बादल छाए रहने की संभावनाएं भी कम हैं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें