नई दिल्ली। विश्व जैन संगठन ने 22वें जैन तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष दिवस के अवसर पर दिल्ली से गिरनार तक निकलने वाली 5100 किलोमीटर लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के मार्ग की घोषणा कर दी है। यह यात्रा 25 जून को दिल्ली से शुरू होकर 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचेगी।
इसके अगले दिन 20 जुलाई को भगवान नेमिनाथ के मोक्ष दिवस पर देशभर का जैन समाज गिरनार जी में वंदना करेगा। दिल्ली स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित विशेष सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने यात्रा के मार्ग की जानकारी दी। यात्रा के प्रथम चरण में 26 जून को नोएडा सेक्टर-50, 28 जून को आगरा, 30 जून को भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर-बटेश्वर, सिरसागंज और करहल, 1 जुलाई को इटावा, 2 जुलाई को भिंड और मुरैना पहुंचेगी। साथ ही, 3 जुलाई को ग्वालियर और शिवपुरी, 4 जुलाई को गुना और अशोक नगर, 5 जुलाई को ललितपुर, 6 जुलाई को गंज बासौदा, 7 जुलाई को विदिशा, 8 जुलाई को भोपाल, 9 जुलाई को इंदौर और 10 जुलाई को औरंगाबाद तक जाएगी। 11 जुलाई को पुणे, 12 जुलाई को मुंबई, 15 जुलाई को सूरत, 18 जुलाई को अहमदाबाद होते हुए 19 जुलाई को जूनागढ़ से गिरनार जी में प्रवेश किया जाएगा। सभा में ललितपुर निवासी अंचल जैन को यात्रा का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। संवाद