फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिहार पहुंचा रहे थे शराब की बोतलें, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अशोक विहार थाना पुलिस ने बिहार में अवैध तरीके से शराब की खेप पहुंचाने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोेपी अमित (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब की बोतलों को प्लास्टिक की बाल्टियों में छिपाकर ऊपर से लकड़ी का बुरादा भर देते थे और पूरी खेप को वुड पॉलिश बताकर भेजते थे। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 17 मई को वीआरएल लॉजिस्टिक्स के फ्रेंचाइजी मालिक अक्षत साहनी को मुजफ्फरपुर, बिहार भेजने के लिए 33 कार्टन दिए गए थे। कार्टनों पर वुड पॉलिश लिखा हुआ था, शक होने पर बॉक्स खोलकर देखा गया। अंदर प्लास्टिक बाल्टियों में शराब की बोतलें छिपी मिलीं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के दौरान 33 कार्टन से कुल 2968 क्वार्टर बोतल शराब बरामद की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें