फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 92 साल के ब्रेनडेड बुजुर्ग ने किया अंगदान, 56 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन

Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

92 साल के ब्रेनडेड घोषित बुजुर्ग से एक महिला को जीवनदान मिला। महिला लिवर और किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें तत्काल प्रत्यारोपण की जरूरत थी। मैक्स अस्पताल के डॉक्टर अनंत कुमार ने बताया कि ग्रेटर कैलाश निवासी अमृत लाल (92) को कमजोरी की शिकायत के बाद पांच जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क की रक्तवाहिनी में स्राव था। आपातकालीन सर्जरी के बाद भी उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। सात जनवरी को उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। 

इसके बाद परिजनों ने उनके अंगदान के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया। उनकी मृत्यु के बाद उनके लिवर और किडनी को एक 56 वर्षीय महिला को प्रत्यारोपित किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि भारत में ऐसे बहुत कम मामले हैं, जहां इस उम्र में किसी व्यक्ति ने अंगदान किया हो और उसके अंग बिल्कुल स्वस्थ मिले हों। 
विज्ञापन


अस्पताल में यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट डिवीजन के प्रमुख ने किडनी प्रत्यारोपण किया। उन्होंने बताया कि अमृत लाल के अंग उनकी अंतिम सांस तक काफी स्वस्थ थे। उनके अंग जिस महिला को दिए गए, उसकी हालत में भी सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें