फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 90 हजार स्कूली बच्चों को सुबह ही मिलेगा पौष्टिक नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम किया शुरू, 200 सरकारी स्कूलों में पहुंचेगा भोजन
विज्ञापन

दिल्ली में ‘कोई भूखा न सोए’ पहल से 71 अटल कैंटीन चालू

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 90 हजार बच्चों को अब सुबह ही पौष्टिक भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए कहा कि पोषित बचपन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

मुख्यमंत्री ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान बताती है कि पोषण सिर्फ पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके भविष्य से जुड़ा विषय है। ये योजना दिल्ली सरकार और अक्षय पात्र फाउंडेशन की साझेदारी से चलाई जा रही है। इसके तहत दिल्ली के करीब 200 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 90,000 बच्चों को सुबह पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। फाउंडेशन की दिल्ली में संचालित चार आधुनिक रसोइयों से रोजाना समय पर भोजन तैयार कर स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड-डे मील योजना ने बच्चों को स्कूल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई
सीएम ने कहा कि देश में चल रही मिड-डे मील योजना ने बच्चों को स्कूल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। अब सुबह का यह पोषण कार्यक्रम बच्चों को दिन की शुरुआत से ही ऊर्जा देगा, जिससे वे पढ़ाई और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस काम में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम पोषण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और पोषण अभियान जैसे कार्यक्रमों ने पोषण को जन आंदोलन बनाया है। उन्होंने मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण जैसे अभियानों का भी उल्लेख किया। सीएम ने दिल्ली सरकार की ‘कोई भूखा न सोए’ पहल का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अटल कैंटीन के जरिए श्रमिकों, मरीजों के परिजनों और जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 5 रुपये में भोजन दिया जा रहा है। दिल्ली में 100 अटल कैंटीन खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 71 शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ दास, उपाध्यक्ष चंचलपति दास और दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें