फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राजधानी एक्सप्रेस से 85 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 42.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर ट्रेन के कोच बी-9 और बी-10 में चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान टीम को बर्थ के नीचे छोड़े दो ट्रॉली बैग और चार बैकपैक मिले। इन बैग की जांच करने पर छह पैकेट में गांजा पाया गया। तस्करों ने प्रत्येक बैग में एक-एक पैकेट रखा था। आरपीएफ के अनुसार करीब 85 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया। मामले में जीआरपी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब 42.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें