फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, राजधानी एक्सप्रेस से 85 किलो गांजा बरामद, लाखों में कीमत

Mon, 29 Sep 2025 03:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने राजधानी एक्सप्रेस से 85 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 42.50 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रेन के कोच बी-9 और बी-10 से छह बैग में गांजा जब्त किया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 85 किलो गांजा बरामद हुई है। आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 42.50 लाख रुपये है। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के टीटीई से मिली सूचना के आधार पर की गई। आरपीएफ की टीम ने 28 सितंबर 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर ट्रेन के कोच बी-9 और बी-10 में बर्थ के नीचे छोड़े गए। 

दो ट्रॉली बैग और चार बैकपैक बरामद किए गए हैं। इन बैगों की जांच करने पर छह पैकेट में गांजा पाया गया, जिसमें प्रत्येक बैग में एक-एक पैकेट था। कुल 85 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें