फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 823 नए केस मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में दो दिन से कोरोना के 800 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। रविवार को 823 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो इस साल सर्वाधिक है। बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण दर भी बढ़कर 1.03 फीसदी हो गई है। कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। 613 रोगियों को छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,984 हो गई हैं। इनमें से 6,33,410 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है। अब तक 10956 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी है। अस्पतालों में 892 मरीज भर्ती हैं। पांच दिन से प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में 10 और होम आइसोलेशन में 1893 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
रविवार को 79,714 जांच हुईं। इनमें 1.03 फीसदी मरीज कोरोना के संक्रमित पाए गए। आरटी-पीसीआर से 51,043 और रैपिड एंटीजन से 28,671 टेस्ट हुए। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 766 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 52 हॉटस्पॉट बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे बढ़ रहे मामले
दिन - मरीज
21 मार्च- 823
20 - 813
18 - 607
17 - 536
16 -425
15 - 368
-
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें