फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम का मिजाज सोमवार से बदल सकता है। अगले दो दिन तक दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस वजह से इस सप्ताह के अंत तक सूरज की तेज तपिश से राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 30 से लेकर 90 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां के न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे न्यूनतम में भी कमी आएगी और हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है। इस सप्ताह के अंत तक इसी तरह का मौसम रहेगा और बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में बरकरार
दिल्ली-एनसीआर के सभी शहर रविवार को खराब श्रेणी में बने रहे। एनसीआर में शामिल केवल ग्रेटर नोेएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 244 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 301 सूचकांक के साथ सबसे खराब रही। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। इन दिनों हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर बनी हुई है। वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके बाद धूल भरी हवाएं हवा की गुणवत्ता को बिगाड़ेगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम10 का स्तर 249 व पीएम 2.5 का स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----------
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-244
फरीदाबाद-287
गाजियाबाद-300
ग्रेटर नोएडा-301
गुुरुग्राम-245
नोएडा-260
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें