फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर खुलने के पहले दिन 70 लोगों ने लगवाया टीका, एक डोज मिली 14 सौ रुपये की

Thu, 27 May 2021 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आकाश हॉस्पीटल के प्रवक्ता ने बताया कि ये सेंटर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम करेगा और यहां टीका लगवाने के लिए कोविन एप पर पंजीकरण करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लेते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी का पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बुधवार को द्वारका के वेगास मॉल में शुरू हो गया। सेंटर शुरू होने के पहले ही दिन 70 लोगों ने यहां टीका लगवाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस सेंटर का उद्घाटन किया। ये सेंटर आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिएटी हॉस्पीटल और दिल्ली सरकार की पहल है। 

विज्ञापन


आकाश हॉस्पीटल के प्रवक्ता ने बताया कि ये सेंटर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम करेगा और यहां टीका लगवाने के लिए कोविन एप पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसके अलावा वेगास मॉल में ही एक सामान्य ऑन साइट टीकाकरण केंद्र भी खोला गया है जो सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक काम करेगा। 

जहां ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर पर टीके के लिए 14 सौ रुपये खर्च करने होंगे तो वहीं ऑन साइट टीकाकरण केंद्र में एक हजार रुपये का शुल्क लगेगा। पहले दिन ड्राइव थ्रू सेंटर में 70 लोगों ने और ऑन साइट सेंटर में 157 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन


अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों के लिए 30 हजार कोविशील्ड टीके लिए गए हैं। ड्राइव थ्रू सेंटर में रोजाना करीब 300 लोगों को टीका लगाने की योजना है। इसके लिए अस्पताल ने 50 लोगों की टीम तैनात की है। 

इसके अलावा रिहायशी सोसाइटी और कार्यालयों में लोगों के टीकाकरण के लिए मोबाइल वैक्सीनेशन यूनिट वैक्सीवैन शुरू की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि ऑन साइट सेंटर पर पहले दिन गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क टीका लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें