फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामिया कौर को आईएपीपी वेस्टिन स्कॉलर 2021 का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) दिल्ली की बीटेक छात्रा सामिया कौर को आईएपीपी वेस्टिन स्कॉलर 2021 पुरस्कार मिला है। यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेसी प्रोफेशनल-आईएपीपी द्वारा दिया जाता है। संस्थान ने सम्मान के लिए सामिया को बधाई दी है।
विज्ञापन

आईआईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर और वेस्टिन स्कॉलर अवॉर्ड स्कूल के प्रतिभागी के रूप में संस्थान के प्रोफेसर पोन्नुरंगम कुमारा गुरू ‘पीके’ ने सामिया कौर को इस पुरस्कार के लिए चुना था। उन्होंने प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी इन सोशल मीडिया में विषय पर उल्लेखनीय योगदान दिया है।
आईएपीपी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे ट्रेवर हुघेस ने कहा कि प्राइवेसी उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। हमने छात्रों में प्राइवेसी के पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए इस पुरस्कार की अवधारणा पेश की, ताकि वे इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित हों। हमें उम्मीद है कि आपका बेहतरीन कार्य प्राइवेसी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए आईएपीपी द्वारा सालाना वेस्टिन स्कॉलर अवॉर्ड की शुरुआत की गई।
प्राइवेसी के क्षेत्र से काम करूंगी : सामिया
मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में मुझे आईएपीपी की एक विशेष कम्यूनिटी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे प्राइवेसी के क्षेत्र में अपने ज्ञान से मैं उन्हें लाभान्वित कर सकूंगी। मुझे विश्वास है कि यह मेरे लिए लर्निंग का बेहतरीन अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें