फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बनेंगे 511 नए ऑटो स्टैंड, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 13 Jul 2019 05:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बनेंगे नए ऑटो स्टैंड - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा के कारण लगने वाले जाम से जल्द निजात मिल सकती है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को दिल्ली में ऑटो रिक्शा को निर्धारित स्टैंड पर खड़े होने के संबंध में बनाई गई योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 511 जगहों पर नए ऑटो स्टैंड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री गहलोत ने कहा कि ऑटो के अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने के कारण लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी 11 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 511 ऑटो स्टैंड बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। स्टैंड बनाने के लिए निर्धारित स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, सभी जिलों के डीएम और हितधारक एजेंसियों को इन जगहों पर ऑटो स्टैंड के बोर्ड लगाने के लिए आदेश दिए गए हैं। ऑटो स्टैंड पर बोर्ड लगने से स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन ऑटो स्टैंड के लिए जगह का चयन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में सभी सड़क संबंधी एजेंसियां और दिल्ली पुलिस को शामिल किया गया था। इन ऑटो स्टैंड पर जीपीएस भी लगाया जाएगा, ताकि लोगों को ऑटो आसानी से मिल सकें। साथ ही इन स्टैंड की जानकारी को दिल्ली सरकार, डीटीसी, डीएमआरसी और अन्य विभागों की वेबसाइट अपडेट किया जाएगा। इतना ही नहीं इन ऑटो स्टैंड की जानकारी गूगल मैप पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री दिल्ली सरकार की पूछो एप पर भी इसकी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


एक समय में 5 से ज्यादा ऑटो खड़े नहीं किए जाएंगे

गहलोत ने कहा कि इन स्टैंड पर एक समय में पांच से ज्यादा ऑटो रिक्शा खड़े नहीं किए जाएंगे ताकि वहां जाम की स्थिति पैदा ना हो। इस योजना की सफलता के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


जिलेवार ऑटो स्टैंड की संख्या

1. मध्य दिल्ली : 61
2. नई दिल्ली : 10
3. साउथ वेस्ट दिल्ली : 66
4. साउथ ईस्ट दिल्ली : 54
5. ईस्ट दिल्ली : 46
6. शाहदरा : 44
7. नॉर्थ दिल्ली : 37
8. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली :15
9. वेस्ट दिल्ली : 52
10. साउथ दिल्ली : 53
11 नॉर्थ वेस्ट दिल्ली : 73

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें