फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एनआरआई के खाते में 420 पार्टी लगा रही थी सेंध, एचडीएफसी के तीन कर्मचारी समेत 12 गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 07:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके बैंक में एक एनआरआई का खाता है, जो अमेरिका में रहते हैं। खाते में मोटी रकम जमा है। खाता धारक की ओर से उसकी लेनदेन बंद की हुई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी के तीन कर्मचारी समेत 12 गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मौजूद एक एनआरआई के बैंक खाते में भारत में मौजूद 420 पार्टी ने सेंध लगाने का प्रयास किया। लेकिन बैंक अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। फौरन मामले की शिकायत स्पेशल सेल के साइबर क्राइम यूनिट से की गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारियों की मिली भगत से इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। बैंक कर्मचारियों को मोटी रकम देने का झांसा दिया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तीन बैंक कर्मचारियों समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक खाते की लेनदेन बंद थी। बैंक कर्मचारियों ने उसे हटवाकर खाते की केवाईसी करा दी। इसके अलावा उस खाते की एक चेक बुक भी जारी करवा ली। 66 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये खाते में सेंध लगाने का प्रयास हुआ। वहीं पांच-छह बार चेक पर फर्जी साइन कर उससे भी प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी कामयाब नहीं हुए।

बैंक अधिकारियों को लग गई भनक
साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दिनों एचडीएफसी बैंक ने एक शिकायत की थी। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके बैंक में एक एनआरआई का खाता है, जो अमेरिका में रहते हैं। खाते में मोटी रकम जमा है। खाता धारक की ओर से उसकी लेनदेन बंद की हुई है। पिछले दिनों बैंक अधिकारियों को पता चला कि कुछ लोग खाते में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों ने अलग-अलग जगहों से करीब 66 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके अलावा आरोपियों ने खाता धारक के चेक से भी पांच-छह बार रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसमें भी आरोपी कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


आरोपी में एक महिला कर्मचारी भी शामिल
शिकायत मिलते ही फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। टेक्नीकल व ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिये टीम ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा के 20 अलग -अलग स्थानों से कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों में एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं, इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। 
बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी आर. जायसवाल (31), जी शर्मा (30), ग्रेटर नोएडा निवासी ए कुमार (35), हापड़ निवासी ए. तोमर (26), गाजियाबाद निवासी एच यादव (30), बुलंदशहर निवासी एसएल सिंह (41), गुरुग्राम निवासी एस तंवर (34), झांसा, यूपी निवासी एनके जाटव (33), बागपत निवासी एस सिंह (40), राय बरेली, यूपी निवासी डी चौरसिया (27), गोंडा, यूपी निवासी ए सिंह (29) व एक महिला के रूप में हुई है। डी चौरसिया, ए सिंह और महिला बैंक के कर्मचारी हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

बैंक कर्मियों को लालच देकर हो रहा था गड़बड़ झाला
आर जायसवाल, जी शर्मा और ए सिंघल व अन्य को किसी तरह पता चल गया एचडीएफसी बैंक में एक एनआरआई के खाते में मोटी रकम है। खाते की लेनदेन उसके मालिक ने बंद करवा रखी है। किसी तरह लेनदेन को चालू करवाकर उसमें सेंध लगाई जा सकती है। खाते से यदि मोटी रकम निकाल भी ली जाएगी तो खाता मालिक को शायद पता नहीं चलेगा। इसके योजना के तहत आरोपियों ने बैंक की महिला कर्मचारी, डी चौरसिया और ए सिंह को राजी किया। 

10-10 लाख रुपये का झांसा
आरोपियों ने पहले खाते की एक चेक बुक जारी करवाई। इसके बाद खाते ही लेनदेन को चालू करवाया गया। खाते की केवाईसी करवा दी गई। उसमें एनआरआई अमेरिकी खाता धारक के मोबाइल नंबर की जगह एक भारतीय नंबर को जोड़ दिया गया, जिसमें सिर्फ देश का कोड ही अलग था, बाकी नंबर एक जैसा था। इसके बाद आरोपियों ने खाते में सेंध लगाने का प्रयास किया। आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों को 10-10 लाख रुपये और बैंक से संबंधित मोटा कारोबारी दिलवाने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें