फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 410 व्यावसायिक शिक्षकों को दिया एक साल का सेवा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकार ने पीटीवीटी पारिश्रमिक और निरंतर व्यावसायिक शिक्षा के लिए किया 36 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों (पीटीवीटी) को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। अधिकारी ने बताया कि एलजी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लगे अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों की निरंतरता और नवीनीकरण को मंजूरी दी।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के स्कूलों में 410 पीटीवीटी शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 402 योग्य और 8 गैर-योग्य शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों के सेवाओं को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके अलावा एलजी ने एक मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 की अवधि के लिए आतिथ्य और पर्यटन व्यावसायिक धारा के तहत नियुक्त दो संविदा अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों के अनुबंधों के नवीनीकरण को मंजूरी दी है। प्रस्ताव में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली के चार सरकारी सहायता प्राप्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान में तैनात नौ अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों की निरंतरता भी शामिल है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत 505 पीटीवीटी में से 410 आकस्मिक वेतनभोगी हैं। जिनकी निरंतरता को अब मंजूरी दे दी गई है। जबकि शेष 95 अस्थायी पदों को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें