फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की लहर : दिल्ली-गुरुग्राम में देश के 41% संक्रमित, एनसीआर के स्कूलों में डर

Thu, 14 Apr 2022 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया, एक दिन में 299 लोग संक्रमित मिले हैं। गुरुग्राम में 146 नए मरीज मिले हैं। वहीं, एनसीआर के स्कूलों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दिल्ली के स्कूलों में भी केस मिलने लगे हैं। गंगाराम रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक में संक्रमण मिला। प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बुधवार को कोरोना के 1088 नए मरीज मिले। वहीं, दिल्ली और गुरुग्राम में मरीज तेजी से बढ़े हैं। यहां देशभर के कुल मरीजों के 41 फीसदी संक्रमित मिले। दिल्ली में 4 मार्च के बाद से सर्वाधिक मरीज आए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया, एक दिन में 299 लोग संक्रमित मिले हैं। गुरुग्राम में 146 नए मरीज मिले हैं। वहीं, एनसीआर के स्कूलों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दिल्ली के स्कूलों में भी केस मिलने लगे हैं। गंगाराम रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक में संक्रमण मिला। प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है।

वहीं, यूपी में 24 घंटों में एक लाख 24 हजार 673 कोरोना टेस्ट में 55 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 37 लोग कोरोना मुक्त भी हुए है। यहां अब संक्रमण दर 0.05 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में मरीजों में 36 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही  मौतें भी बढ़ी हैं। बीते एक दिन में कोरोना के 1,081 मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले एक दिन में कोरोना की वजह से 26 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,21,736 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद-नोएडा के स्कूलों में 14 और बच्चे मिले संक्रमित
गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में बुधवार को 14 और बच्चे संक्रमित मिले। गाजियाबाद में दो स्कूलों में पांच विद्यार्थियों समेत सात संक्रमित मिले हैं। अब तक 21 विद्यार्थियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।  नोएडा में 9 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर चार दिन में 30 से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है, इनमें 17 बच्चे हैं। वहीं, गाजियाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें